ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / politics / दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर खरगे...

दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर खरगे और राहुल देंगे टास्क

26-Dec-2023 07:45 AM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई है। बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। सभी 40 सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।


इस बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के अध्यक्ष मुकुव वासनिक समेत समिति के सदस्य अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सलमान खुर्शीद के साथ साथ समिति के सदस्य और बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। बैठक में बिहार की लोकसभा सीटों के समीकरण पर विचार-विमर्श होगा। इस बैठक में सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। बिहार के करीब डेढ़ दर्जन नेता बैठक में शामिल होंगे।


बिहार से दिल्ली कूच करने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, कौकब कादरी, मदन मोहन झा, विधायक विजय शंकर दूबे, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, शकील अहमद, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार समेत अन्य नेता शामिल हैं। जबकि कई नेता पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। प्रदेश नेतृत्व से लोकसभा सीटों से संबंधित सभी तरह का ब्योरा मांगा गया है।