'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क
13-Mar-2021 11:13 AM
PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला आज एक बार फिर बिहार विधानसभा में उठा.दरअसल विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान आरजेडी विधायक ललित यादव ने सरकार से इस मामले में की गई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा था. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में बताया कि इस मामले में कई जिलों के अंदर जांच कराई गई, लेकिन जमुई को छोड़कर और कहीं गड़बड़ी सामने नहीं आई. स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है.
इसके बाद ललित यादव ने सदन में मांग रखी कि विधानसभा कमेटी से गड़बड़ी की जांच कराई जाए. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विपक्षी विधायक के इस मांग को खारिज कर दिया. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में उठ खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने पहले ही कमेटी बनाने की बात कही थी. सभी दलों के नेताओं को उस कमेटी में रखने की बात कही गई थी और इस कमेटी को कोरोना से निपटने के लिए जवाबदेही लेने की बात हुई थी लेकिन उसका कुछ भी नहीं हुआ. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को इस मामले में उदासीनता की वजह है कमेटी बनाकर पहल करनी चाहिए.
तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की तरफ से जो सुझाव दिए गए थे उस पर सरकार ने अमल किया है. कोरोना नियंत्रण को लेकर हुई बैठक में तेजस्वी यादव भी शामिल हो चुके हैं.