petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
17-Oct-2025 07:41 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: (Bihar Assembly Election 2025) बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक 49 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. हालत ये है कि एयरपोर्ट पर ही प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था. अब पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी टिकट बंटवारे पर गंभीर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है.
तारिक अनवर ने जताई नाराजगी
कांग्रेस के सांसद औऱ सीनियर नेता तारिक अनवर ने बिहार में कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर बेहद गंभीर सवाल उठाये हैं. तारिक अनवर ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही बरबीघा सीट से उम्मीदवार थे. वे सिर्फ 113 वोट से चुनाव हार गये थे. तारिक अनवर ने कहा कि 2020 का चुनाव मुन्ना शाही हारे नहीं बल्कि उन्हें प्रशासन और सरकार ने हरवाया था. ये जगजाहिर है. लेकिन इस चुनाव में मुन्ना शाही का टिकट ही काट दिया गया. ये हैरान करने वाली बात है.
बुरी तरह हारे हुए नेताओं को क्यों मिला टिकट
तारिक अनवर ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुछ उम्मीदवार 28 हजार वोट, 30 हजार वोट, 32 हजार वोट से चुनाव हार गये थे. उन्हें फिर से 2025 के चुनाव में कांग्रेस का टिकट मिल गया है. ये हैरान करने वाली बात है कि जो बड़े अंतर से चुनाव हारे उन्हें फिर से टिकट मिल गया है. वहीं, गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही को पार्टी का टिकट नहीं मिला.
कृष्णा अल्लावरू के कारण पार्टी में नाराजगी
कांग्रेस के टिकट बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर भारी बवाल हो चुका है. दो दिन पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही पटना एयरपोर्ट पर कृष्णा अल्लावरू की गाड़ी पर हमला कर दिया था. अल्लावरू तो जैसे-तैसे जान बचाकर निकल गये लेकिन गुस्साये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए अल्लावरू समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी थी. इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर गालीगलौज का वीडियो भी सामने आया था.
कांग्रेसी नेताओं का एक वर्ग अब ये कहने लगा है कि बिहार में पार्टी के सुपर बॉस बना दिये गये कृष्णा अल्लावरू के कारण पार्टी को काफी नुकसान सहना पड़ रहा है. दशकों से कांग्रेस के भरोसेमंद सहयोगी आरजेडी से भी पार्टी का रिश्ता खराब हुआ. इसके पीछे भी कृष्णा अल्लावरू ही जिम्मेवार हैं.
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के पास कुछ सालों का राजनीतिक अनुभव है. उससे पहले वे कॉरपोरेट कंपनियों में काम करते थे. लेकिन उन्हें बिहार जैसे अहम राज्य का प्रभारी बना दिया गया है. कांग्रेस का नेतृत्व सिर्फ अल्लावरू की ही बातें सुन रहा है. इसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.