ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है?

Home / politics / चुनाव से पहले नागालैंड में नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, कई नेताओं...

चुनाव से पहले नागालैंड में नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने चिराग का दामन थामा

04-Feb-2023 04:09 PM

By First Bihar

PATNA: नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जेडीयू के बड़े नेता कितोहो एस रोतोखा के साथ कई जेडीयू नेताओं ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया है। जेडीयू ने कितोहो एस रोतोखा को घासपानी-II निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनाव से पहले ही रोतोखा ने अपने समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ले ली।


दरअसल, जेडीयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए दूसरे राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में लगी है हालांकि इसमें जेडीयू को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। इससे पहले बीजेपी ने नागालैंड के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया था और अब चिराग पासवान की तरफ से जेडीयू को बड़ा झटका दिया गया है। शुक्रवार की सुबह जेडीयू कैंडिडेट कितोहो एस रोतोखा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी और शाम होते होते रोतोखा के साथ पार्टी के कई और नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया।


बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नागालैंड में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं हालांकि इसमें अबतक उन्हें बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी है। जनता दल (यूनाइटेड) नागालैंड राज्य इकाई ने 29 और 30 जनवरी को वोखा और दीमापुर में पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ किया था। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े, पार्टी के उत्तर पूर्व प्रभारी अफाक अहमद खान शामिल हुए थे।


news image


news image