मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
15-Oct-2019 10:13 AM
SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। समस्तीपुर से एलजेपी के उम्मीदवार प्रिंस राज के लिए आज उनके भाई चिराग पासवान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ मिलकर जनसभा करेंगे। पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज समस्तीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए चिराग पासवान ने वहां कैंप कर रखा है।
चिराग पासवान आज बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह इलाका समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंदर आता है। एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
चिराग पासवान आज विरोल और हायाघाट में भी जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। प्रिंस राज का सीधा मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अशोक राम से है हालांकि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में अशोक राम को प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने भारी अंतर से पराजित किया था।