ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / politics / चिराग पासवान ने कहा- बिहार में जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव, टूट जाएगी महागठबंधन...

चिराग पासवान ने कहा- बिहार में जल्द होंगे मध्यावधि चुनाव, टूट जाएगी महागठबंधन की सरकार

24-Sep-2022 02:31 PM

PATNA : बिहार में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार जल्द ही टूट जाएगी। दरअसल, चिराग पासवान राजगीर में प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही है। 





जब चिराग पासवान से पूछा गया कि वे किस खेमे में नजर आएंगे तो उन्होंने बड़ी चालाकी से जवाब दिया। चिराग ने कहा कि अभी किसी दल के साथ मेरी पार्टी का गठबंधन नहीं है। इसका ऐलान मैं लोकसभा चुनाव के वक्त ही करूंगा। उन्होंने कहा कि अभी हमनें अकेले चलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम अभी जनता के लिए काम कर रहे हैं।  




मंत्री बनने के सवाल पर चिराग ने कहा कि अगर मैं चाहता तो 2020 में ही मंत्री बन गया होता। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि अगर मैंने नीतीश कुमार की गलत नीतियों के साथ समझौता कर लिया होता तो मैं भी केंद्र में मंत्री होता। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि मेरी पार्टी के कई मंत्री बिहार सरकार में होते। लेकिन, मैं अपने पापा यानी रामविलास पासवान के कदमों से कदम मिला कर चलता हूं।