ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / politics / पार्टी नेताओं ने ही चिराग पर लगाए टिकट बेचने के आरोप, 40 करोड़...

पार्टी नेताओं ने ही चिराग पर लगाए टिकट बेचने के आरोप, 40 करोड़ में हुआ तीन सीटों का सौदा, 22 वरिष्ठ नेताओं ने एकसाथ पार्टी छोड़ने का किया एलान

03-Apr-2024 04:27 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो  चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। चिराग की पार्टी के 22 पदाधिकारियों ने बुधवार को एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इसमें राष्ट्रीय औऱ प्रदेश स्तरीय दाधिकारी शामिल हैं। इन तमाम नेताओं ने बुधवार को एक साझा प्रेस कांफ्रेंस कर चिराग पासवान पर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने मोती रकम लेकर बाहरी उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट बेच दिया है। 


इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोजपा (रामविलास) के जिन नेताओं ने आज पार्टी से इस्तीफा दिया है, उनमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औऱ पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव औऱ पूर्व विधायक सतीश कुमार, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह, पार्टी के प्रदेश  विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा,   संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव,  प्रदेश महासचिव राजेश दांगी, प्रदेश महासचिव चितरंजन कुमार, कला संस्कृति एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अभिनव चंद्रा, प्रदेश सचिव रंजन पासवान, प्रदेश सचिव अवध बिहारी कुशवाहा, संजय लाल,  युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राज सिन्हा, प्रदेश पदाधिकारी संजय लाल, दीपक कुमार, विपिन पटेल, शंभू पहाड़िया, शैलेंद्र कुमार, अशोक मंडल, अजीत कुशवाहा, राज सिंह, अभिनव पटेल, सुरेंद्र सिंह, चितरंजन कुमार और रंजीत कुमार शामिल हैं। 


चिराग पासवान पर लगाये गंभीर आरोप

इन नेताओं ने साझा प्रेस काफ्रेंस कर चिराग पासवान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाये हैं। लोजपा (रा) के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को पांच सीटों पर लड़ने का मौका मिला। लेकिन सारे टिकट या तो परिवार में चले गये या फिर मोटी रकम लेकर उसे बाहरी लोगों से बेच दिया गया। इन नेताओं का आऱोप है कि कुल 40 करोड़ रुपये लेकर चिराग पासवान ने तीन टिकट बेच दिए हैं। जबकि पांच टिकटों में एक भी टिकट पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वैशाली लोकसभा सीट से सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान को बड़ा धोखा दिया था। वीणा देवी ने ही वर्ष 2021 में लोजपा में टूट की रूपरेखा तैयार की थी। लेकिन वीणा देवी से पैसे लेकर उन्हें फिर से टिकट दे दिया गया। 


लोजपा (रा) से इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी में भगदड़ मची हुई है। अब कोई कार्यकर्ता इस पार्टी में नहीं रहना चाहता। यह तय हो चुका है कि पार्टी के लिए कितना भी खून-पसीना बहाया जाये लेकिन लोकसभा या विधानसभा चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगा, जो पैसे देगा। ऐसी स्थिति में इस पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

news image


news image


news image