Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
28-Sep-2020 08:22 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के डीएनए में बड़ा बिखराव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की नीतियों से अलग लाइन तय कर चुके चिराग पासवान ने आखिरकार 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। एलजेपी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 143 सीटों पर एलजेपी के उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं।
एलजेपी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ बिहार चुनाव में उतरने को तैयार हैं। लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उसके बाद ही रहता है माना जा रहा था कि अब एनडीए से चिराग पासवान अलग हो सकते हैं।
सियासी गलियारे में चर्चा है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए जितनी सीटें जा रहे थे भारतीय जनता पार्टी उतनी सीटों पर बातचीत करने को तैयार नहीं थी। हालांकि खुद चिराग पासवान की पार्टी में कई नेता एनडीए छोड़ने के पक्ष में नहीं है लेकिन इसके बावजूद पार्टी में 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी है। एलजेपी जल्द ही इन उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।