Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
10-Nov-2022 11:25 AM
By Srikant Rai
MADHEPURA: एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब टारगेट किलिंग हो रही है। अपराध और अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया। दरअसल, चिराग मधेपुरा में शहीद चौकीदार गुरुदेव पासवान के स्वजनों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कही।
खबर मधेपुरा के सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलवा स्थित सखुआ गांव की है। जैसे ही चिराग पासवान पहुंचे मृतक के स्वजन उनसे गले लग गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर हालात ऐसे रहे कि चिराग की आंखें भी नम हो गई। चिराग ने ढांढस बंधाते हुए बिहार की नई सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
गौरतलब हो कि बीते दिनों अपराधियों को पकड़ने के अपराधियों ने चौकीदार गुरुदेव पासवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद चिराग पासवान चौकीदार के घर पहुंचे। चिराग ने कहा कि इस घटना की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री और डीजीपी तक दूंगा और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा हो इसकी मांग करूंगा।