सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
06-Dec-2022 09:25 PM
JAMUI : बिहार में जमीनी स्तर पर अपनी राजनीति को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे चिराग पासवान ने नीतीश सरकार के ऊपर बड़ा हमला बोला है। चिराग पासवान आज अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के दौरे पर थे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और साथ ही साथ बिहार में मौजूदा सरकार के ऊपर जोरदार हमला भी बोला। चिराग पासवान ने आरोप लगाया है कि बिहार में पासवान जाति के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। चिराग ने कहा है कि बिहार में टारगेट किलिंग हो रही है और नीतीश शासन में समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
जमुई के कचहरी चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिराग पासवान ने नीतीश सरकार के ऊपर जमकर सवाल उठाए। चिराग ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी बिहार में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जहां जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव किया जाता है। संविधान निर्माता बाबा साहेब में कभी इसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि अनुसूचित जाति और जनजाति के बीच बंटवारा किया जाएगा, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार ने उसे दलित और महादलित में बांट दिया। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने सीधा आरोप लगाया कि आज की तारीख में बिहार के अंदर टारगेट किलिंग हो रही है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाले लोगों, खासतौर पर व्यापारी वर्ग और गरीब घर से आने वाले लोगों की चुन–चुनकर हत्या की जा रही है।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा। नीतीश ना तो बाबा साहब के बताए रास्ते पर चल रहे हैं और ना ही बिहार का विकास कर रहे हैं। चिराग ने ऐलान किया कि पासी समाज के लोग जनवरी महीने में एक बड़े आंदोलन के साथ सड़क पर उतरेंगे। उधर चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस ने आज दिल्ली में एनडीए की बैठक के दौरान बिहार में दलित समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने पर अपनी बात रखी। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में दलितों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं और नीतीश सरकार के अंदर दलित सुरक्षित नहीं हैं। एक दौर था जब पशुपति कुमार पारस नीतीश कुमार की तारीफ करते नहीं थकते थे लेकिन नीतीश एनडीए से बाहर क्या गए अब पारस भी अपने भतीजे चिराग के सुर में सुर मिलाने लगे हैं और नीतीश की आलोचना मुखर होकर करने लगे हैं