बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
12-Apr-2022 10:23 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. तेजप्रताप ने नीतीश कुमार अपनी पार्टी में आने का ऑफर देकर एक बड़ी मांग कर दी है. दरअसल, तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार से बिहार में शराबबंदी के बाद गुटखा बैन करने की बात कही है.
तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर हमला बोला है. तेज प्रताप ने ट्वीट किया, ‘नीतीश चचा जी ये दारूबंदी बहुत हुई…अब जरा रजनीगंधा-तुलसी भी बंद करवाएं..कहीं आप भी ‘मुंह में रजनीगंधा और कदमों में दुनिया’ वाली बात पर तो यकीन नहीं कर रहे हैं. मुहिम- बंद करो रजनीगंधा तुलसी.’
बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसको लेकर नीतीश सरकार अक्सर ही विपक्षियों के निशाने पर रहे हैं. इसी क्रम में अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शराबबंदी के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. हालांकि तेजप्रताप यादव के ट्वीट पर कई लोगों ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया है.
एक यूजर ने तेजप्रताप का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मुँह में रजनीगन्धा होने के वजह से भैया लिपसिंग नहीं कर पाते नहीं तो ये सारे टिकटोकिये की बैग पैक करवा देते!! एक यूजर ने लिखा है कि तेजू भैया गुटखाखोर गैंग के निशाने पे आने वाले हैं, कदमों में दुनियाँ आए या ना आए गुटखा का पीक जरुर आ जाएगा.
नीतीश चचा जी ये दारू बंदी बहुत हुई...अब जरा रजनीगंधा तुलसी भी बंद करवाये ..कही आप भी तो मुँह में रजनीगंधा और कदमो में दुनिया वाली बात पर यकीन नही कर रहे।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 11, 2022
मुहिम- बंद करो रजनीगंधा तुलसी
गौर हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था. शराब पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मरने वाली घटनाओं में कमी नहीं आई है. विभिन्न शराब त्रासदियों में लगभग 150 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रदेश में शराबबंदी कानून वापस लेने को लेकर लगातार उठती रही है, लेकिन सरकार का रुख पहले की ही तरह है.