Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
22-Jul-2023 04:53 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: पांच दिन पहले दिल्ली में एनडीए की बैठक में चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस का पैर छुआ था और दोनों गले मिले थे। इसके बाद चर्चा हुई कि चाचा और भतीजे में जंग खत्म हो गयी है। पशुपति कुमार पारस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसे सिरे से खारिज कर दिया। पारस ने कहा-चिराग पैर छुने आये तो अपनी सभ्यता और संस्कार का ख्याल कर उन्हें आशीर्वाद दिया था। लेकिन इसका ये मतलब मत निकालिये कि चिराग पासवान ने मेरी सुलह हो गयी है. पारस बोले-कोई कितना भी छटपटा ले, हाजीपुर से चुनाव मैं ही लड़ूंगा. चिराग पासवान तो एनडीए के सदस्य भी नहीं हैं.
पशुपति पारस ने पटना में आज अपने दो सांसदों चंदन सिंह औऱ महबूब अली कैसर के साथ प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के मेंबर कहां हैं. उन्होंने तो 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की मदद करने के लिए एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था. तब से लेकर आज तक चिराग पासवान एनडीए से बाहर ही हैं. चिराग पासवान तो अभी भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया.
चिराग एनडीए के सदस्य नहीं
पारस ने कहा कि एनडीए का सदस्य मैं हूं. चिराग पासवान एनडीए में शामिल होने के लिए बेचैन है. इसलिए एनडीए की बैठक में उन्हें निमंत्रण दे दिया गया. लेकिन एनडीए की बैठक के बाद एनडीए के सांसदों की बैठक हुई थी तो उसमें चिराग पासवान को न्योता ही नहीं दिया गया था. इससे साफ हो गया कि चिराग एनडीए के सदस्य नहीं हैं
हाजीपुर से तो मैं ही चुनाव लड़ूंगा
पारस ने कहा कि कुछ लोग बिना किसी आधार के तरह-तरह के अफवाह फैला रहे हैं. लेकिन सब लोग कान खोल कर सुन लें. कोई कितना भी छटपटा ले लेकिन मैं हाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और चुनाव जीतूंगा. इसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है. पारस ने कहा कि भाजपा का विश्वस्त सहयोगी मैं हूं. भाजपा क्यों चिराग पासवान का साथ देगी. कोई सवाल ही नहीं उठता कि भाजपा चिराग पासवान का साथ देगी.
चिराग से समझौते का सवाल ही नहीं
पशुपति पारस ने कहा कि चिराग पासवान से समझौते को लेकर वह पहले से ही अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं. किसी सूरत में अब चिराग पासवान से समझौता होने का सवाल ही नहीं है. पारस ने कहा कि समय बलवान होता है. समय का इंतजार करिये, सब को जवाब मिल जायेगा. मुझे मालूम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह औऱ जेपी नड्डा जैसे तमाम नेता मेरे ही साथ हैं. पारस ने कहा कि मैंने ही बीजेपी नेताओं को मंजूरी दी थी कि वह चिराग पासवान को एनडीए में शामिल करा लीजिये.
मेरी पार्टी में कोई टूट नहीं
पशुपति पारस ने कहा कि मेरी पार्टी में टूट की अफवाह फैलायी जा रही है. ये पूरी तरह गलत बात है. मेरी पार्टी में पांच सांसद हैं और सभी सांसद एकजुट हैं. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि वैशाली से सांसद वीणा देवी चिराग पासवान से मिलने गयी थीं. पशुपति पारस ने कहा कि वह चाय पीने गयी होंगी. किसी से मिलने से कोई साथ थोडे ही चला जाता है. वैसे भी देश में दल बदल कानून लागू है. उसके मुताबिक दो तिहाई सांसदों के टूटने पर ही पार्टी में टूट होगी. किसी से मिलना कोई दल बदल नहीं होता.
पत्रकारों ने सवाल पूछा कि वीणा देवी आपके प्रेस कांफ्रेंस में क्यों नहीं आयी. पारस ने कहा कि वीणा देवी आज अपने क्षेत्र में हैं, इसलिए प्रेस कांफ्रेंस में नहीं आयीं. वह हमको बता चुकी है कि क्षेत्र में है.