ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Home / politics / कैबिनेट विस्तार के बाद अब परिषद, बोर्ड और निगम पर नजर, जेडीयू कार्यालय...

कैबिनेट विस्तार के बाद अब परिषद, बोर्ड और निगम पर नजर, जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश नेताओं-कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात

17-Feb-2021 11:50 AM

 PATNA : राज्य में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार का काम पूरा हो गया है और अब सरकार का संतुलन बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से मनोनयन के साथ-साथ बोर्ड निगम और जिला स्तर की कमेटियों के गठन पर जा टिकी हैं. नीतीश कुमार इन सभी जगहों पर अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करना चाहते हैं और इसी कड़ी में आज वह जेडीयू कार्रालय में लगभग 100 नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार थोड़ी देर पहले जेडीओ कार्यालय पहुंचे, यहां वह पहले से तय किए गए 100 कार्यकर्ताओं नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं. उन सभी को जेडीयू कार्यालय की तरफ से पहले ही वक्त दिया जा चुका है. नीतीश कुमार इन नेताओं से वन टू वन मीटिंग के जरिए इस बात को समझने की कोशिश करेंगे कि बोर्ड आयोग निगम और जिला 20 सूत्री कमेटियों में पार्टी के कैसे लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाए.

बीते साल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नीतीश कुमार लगातार जेडीयू कार्यालय आते रहे हैं और समय-समय पर पार्टी के कामकाज की समीक्षा भी करते रहे हैं. पिछले साल कोई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ आरसीपी सिंह को कमान इसीलिए सौंप दी थी कि वह सरकार के कामकाज के साथ-साथ से समय-समय पर पार्टी को भी स्वतंत्र तरीके से वक्त दे पाए. मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आज के दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय दिया गया है. वह भी जेडीयू कार्यालय पहुंच चुके हैं. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सीएम नीतीश आखिर मुलाकात के बाद क्या कुछ कहते हैं.