‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
08-May-2021 04:24 PM
PATNA: सारण से BJP सांसद राजीव प्रताप रुडी के दफ्तर के कैंपस में दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस छिपाकर रखे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से राजीव प्रताप रुडी विवाद में आ गये हैं। दरअसल एम्बुलेंस से बालू ढोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस एम्बुलेंस पर सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिखा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वही राजद दरभंगा के ट्वीट को तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है।
जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मजदूरों द्वारा एम्बुलेंस में बालू ढोया जा रहा है। इस एम्बुलेंस पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि..."एम्बुलेंस का राजीव प्रताप रुडी बालू ढोने में बहुत बेहतरीन उपयोग कर रहे थे। इसके लिए उनके पास ड्राइवर भी उपलब्ध था लेकिन बीमारों की मदद के लिए एम्बुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं था" जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद राजीव प्रताप को भी टैग किया है।
वही आरजेडी दरभंगा ने ट्वीट करके लिखा कि "जनता एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड़ रही, यहाँ एम्बुलेंस में बालू ढोया जा रहा" राजद दरभंगा के इस ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है।