Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
16-Jun-2024 12:16 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री के इस वादे को पूरा करने के लिए डबल इंजन सरकार ने काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विभिन्न विभागों में बंपर बहाली निकलने वाली है। हालांकि पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर दावा कर दिया है कि यह सारा काम उनके डिप्टी सीएम रहते ही हुआ है और उनके दबाव में ही आकर सरकार ने पौने पांच लाख बहाली करने का फैसला लिया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान एक तरफ जहां तेजस्वी यादव दावा करते रहे हैं कि उनकी पहल पर ही बिहार में लाखों शिक्षकों की बहाली हुई है।हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि तेजस्वी झूठा प्रचार कर रहे हैं और उनके द्वारा किए गए काम का क्रेडिट लेने के लिए चुनावी सभाओं में भ्रम फैला रहे हैं।
जेडीयू ने तो स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि बिहार में जो लाखों शिक्षकों की बहाली हुई है, उस फाइल पर तेजस्वी का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साइन है। अब जब एक बार फिर बिहार में बंपर बहाली होने जा रही है तो तेजस्वी यादव ने फिर से दावा कर कर दिया है कि उनकी ही चेतावनी का नतीजा है कि सरकार खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर बहाली करने जा रही है।
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पर लिखा है कि, ‘𝟏𝟕 महीने सरकार में रहकर, सरकार से हटने के बाद से लेकर पूरे चुनाव प्रचार में भी निरंतर बताया और लगातार माँग की है कि हमने 𝟏𝟕 महीनों में 𝟓 लाख नौकरियां देने के अलावा सभी विभागों में रिक्तियों को भरने के आदेशानुसार उस वक़्त तक 𝟑 लाख से अधिक नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई थी’।
तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘हमने सरकार को चेतावनी दी थी कि आचार संहिता हटते ही पूर्व से ही विज्ञापित तीसरे चरण में 𝟏 लाख शिक्षकों की यथाशीघ्र भर्ती के अलावा 𝟑 लाख से अधिक रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। जब तक बिहार के युवाओं को 𝟏𝟎 लाख नौकरियों का कमिटमेंट पूरा नहीं करेंगे, न चैन से बैठेंगे और न ही सरकार को बैठने देंगे। हमारा संकल्प, हमारा प्रण हम करेंगे और करायेंगे पूर्ण’।