ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / politics / बोचहां में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने जायेंगे नीतीश कुमार, 10 को...

बोचहां में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने जायेंगे नीतीश कुमार, 10 को करेंगे चुनावी सभा

04-Apr-2022 07:42 AM

PATNA : बिहार एनडीए में खटपट के बीच बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी के चुनाव प्रचार के लिए बोचहां जाएंगे। जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ दल के कुछ मंत्री भी बेबी कुमारी के समर्थन में वहां चुनाव प्रचार करेंगे। 


कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू की राय अलग होती है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आजकल कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कभी उनके राज्‍यसभा में जाने की बात होती है तो कभी उनके राष्‍ट्रपति बनने की। बीजेपी नेताओं की तरफ से ऐसे भी बयान आये कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद से हट जाना चाहिए और बीजेपी का मुख्यमंत्री होना चाहिए।


मालूम हो राजद व वीआइपी ने बोचहां उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी दिया हुआ है। बोचहां उप चुनाव एनडीए के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है। वीआइपी के मुसाफिर पासवान के निधन पर बोचहां में उप चुनाव हो रहा है। जिस वक्त मुसाफिर पासवान ने वीआइपी प्रत्याशी के रूप में वहां से चुनाव जीता था, उस समय वह एनडीए में थे। इसलिए वीआइपी ने उक्त सीट पर अपना दावा करते हुए वीआइपी से मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर पासवान को टिकट देने की बात एनडीए में उठायी थी पर भाजपा ने इसे अनसुना कर वहां से बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी बना दिया।


वहीं वीआइपी के संभावित उम्मीदवार अमर पासवान को राजद ने टिकट दे दिया। इस मुद्दे पर वीआइपी और भाजपा में ऐसी ठनी कि वीआइपी के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए। मुकेश सहनी को अपने मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा। वीआइपी ने बोचहां से पूर्व मंत्री और राजद के दिग्गज रहे रमई राम की पुत्री को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है। भाजपा को यह साबित करने की चुनौती है कि उसका निर्णय सही था।