Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल
17-Aug-2020 07:50 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने फिर से कहा है कि उनकी पार्टी को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. बिहार का विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लडा जायेगा. भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी तय समय पर विधानसभा चुनाव कराने की पक्षधर है.
बीजेपी गठबंधन धर्म निभायेगी
बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में कहा है कि एनडीए में ये पहले ही फैसला हो चुकी है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा. बीजेपी गठबंधन धर्म को निभाना जानती है. लिहाजा अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी को नीतीश कुमार की काबिलियत पर पूरा भरोसा है.
बीजेपी बोली-नीतीश के काम से गदगद है जनता
भूपेंद्र यादव ने अपने इंटरव्यू में नीतीश कुमार पर कोरोना से लेकर बाढ से निपटने में लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. बिहार बीजेपी के प्रभारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी का नीतीश कुमार ने बड़ी कुशलता से सामना किया है. बिहार में देश के कई राज्यों से बेहतर काम हुआ है. तभी बिहार कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में देश में आंठवे स्थान पर है.
भूपेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना के समय नीतीश कुमार के घर मे बैठ जाने का आरोप लगाने वाले बिहार में बेहतर काम होते देख परेशान हैं. नीतीश कुमार पर आरोप लगाने वाले नेता खुद बिहार से गायब थे. ऐसे लोग आरोप लगायेंगे ही. जबकि नीतीश कुमार लगातार बिहार में कोरोना के खिलाफ जंग की अगुआई कर रहे थे. प्रवासी मजदूरों के लिए भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने बेहतरीन काम किया.
बिहार बीजेपी के प्रभारी ने कहा कि कोरोना से लेकर बाढ़ जैसी मुसीबत के दौरान नीतीश कुमार ने काफी बेहतर काम किया है. भूपेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने खुद बिहार के लोगों से फीडबैक लिया है. जमीनी हकीकत ये है कि बिहार के लोग राज्य सरकार के काम से बेहद खुश हैं. कोरोना के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूर भी खुश हैं क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार मिल कर उन्हें काम उपलब्ध करा रही है.
समय पर हों बिहार विधानसभा चुनाव
भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ये मानती है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए समय पर चुनाव कराना जरूरी है. चुनाव टालने की मांग करने वाले विपक्षी दल हार के डर से बौखला गये हैं. बिहार में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने राय मांगी थी और बीजेपी ने अपना पक्ष रख दिया है. हम समय पर चुनाव कराने के पक्षधर हैं. चुनाव आयोग कोरोना को लेकर सारे एहतियात बरत रहा है और किसी को खतरे में डालने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.