ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Oct-2020 10:22 AM
PATNA : एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट एडजेस्टमेंट को लेकर पत्ता साफ होने के बाद नेताओं ने बड़ा सियासी खेल शुरू कर दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह दिनारा विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन ये सीट जेडीयू के पाले में चली गई. जेडीयू के मौजूदा विधायक और मंत्री जय कुमार सिंह को एक बार फिर से सिंबल दे दिया गया.
बड़ी और ताजा खबर यह है कि राजेंद्र सिंह अब दिनारा में लोक जनशक्ति पार्टी के पाले से उम्मीदवार हो सकते हैं. राजेंद्र सिंह लगातार एलजीपी नेताओं के संपर्क में है और वह एलजीपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने का मन बना चुके हैं. राजेंद्र सिंह से फर्स्ट बिहार में इस मसले पर बातचीत की है. उन्होंने कहा है कि किसी भी हाल में वह दिनारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
पिछली बार 2700 वोटों से गए थे हार
पिछली बार राजेंद्र सिंह बीजेपी के टिकट पर दिनारा सीट पर खड़े हुए थे. जिसके बाद यह सीट हॉट सीट बन गई थी. राजेंद्र सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार जय कुमार सिंह को जोरदार टक्कर दी थी, लेकिन वह करीब 2700 वोटों से चुनाव हार गए थे. इस विधानसभा चुनाव में यह सीट जेडीयू खाते में ऐसे में राजेंद्र सिंह ने एलजेपी से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.
आरएसएस से जुड़े रहे हैं राजेंद्र सिंह
राजेंद्र सिंह सासाराम के कोचस के गौरा गांव के रहने वाले हैं. वह 1983 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए. वो अखिल भारतीय परिषद से 1989 में और रामजन्म भूमि मआंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए. 2004 में बीजेपी से जुड़े और बनारस में संगठन मंत्री का दायित्व संभाला. 2013 से झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं. बिहार में भी वर्तमान में वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं.