मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
18-Oct-2025 03:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच विकासशील इंसान पार्टी को वोटिंग से पहले बड़ा झटका लगा है। VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश सहनी उन्हें टिकट देने की बात कहते रहे।
उन्होंने कहा कि सहनी ने टिकट देने के लिए दरभंगा बुलाया लेकिन उन्होंने उमेश सहनी को शहरी विधानसभा से टिकट दे दिया। उन्होंने VIP चीफ मुकेश सहनी पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा मुकेश सहनी सभी को फंसाकर रखा करते है।
बद्री पूर्वे ने कहा कि इस बात को राजद नेता तेजस्वी यादव समझ गए थे, जिस कारण इस मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव ने अंत तक फंसाये रखा और 60 की जगह 15 टिकट थमा दिया है। उनका दवा है कि जो उम्मीदवार VIP की टिकट पर जीतेंगे, वह एनडीए का समर्थन कर देंगे।
