1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
14-May-2021 01:39 PM
PATNA : गंगा नदी में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है. बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा में लाशों का अम्बार देखा जा रहा है. इस घटना को लेकर राजनितिक पार्टियां सरकार को निशाना बना रही हैं. बिहार में भी आरजेडी लगातार नीतीश सरकार पर हमलवार है. शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा कि गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है.
ट्विटर के माध्यम से सरकार पर हमला बोलते हुए लालू ने लिखा कि "गंगा मैया की गोद में लाशों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है. किसकी लापरवाही से यह सब हो रहा है? यूपी-बिहार के बेटों अपनी जीवनदायिनी गंगा माँ को बचाओ।"
उधर तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना की टेस्टिंग पर सवाल उठया और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि "आदरणीय नीतीश जी, बिहार की जनता आपकी सरकारी कारिस्तानियों से अनभिज्ञ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की सारी रिपोर्ट्स आख़िर आपके दावों के विपरीत क्यों होती है? आँकड़ो का फ़र्ज़ीवाडा कर कृपया राज्यवासियों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ करना बंद करिए।"
तेजस्वी ने आगे लिखा कि "WHO व ICMR मानक के अनुसार RT-PCR टेस्ट कोरोना जाँच का Gold Standard है और उसे कुल जाँच का 70% होना चाहिये। लेकिन बिहार में नीतीश सरकार ठीक इसके विपरीत मात्र 25-30% RT-PCR जाँच कर रही है। इससे भी आश्चर्यजनक तथ्य ये है कि पिछले माह की तुलना में 41% कटौती की है जबकि +ve rate 20% है।"
दरअसल तेजस्वी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया है. जिसमें ये कहा गया है कि बिहार में आरटी-पीसीआर टेस्ट में 40% की गिरावट हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच औसतन 34 हजार 174 टेस्ट प्रतिदिन किये गए. जबकि इस महीने 1 मई से 10 मई के बीच रोजाना औसतन 20 हजार 200 टेस्ट ही आरटी-पीसीआर के माध्यम से किये गए. केंद्र सरकार के आंकड़े के मुताबिक बिहार में एंटीजन टेस्ट की संख्या में पिछले महीने की तुलना इस महीने शुरू के दस दिनों में तक़रीबन 22% की वृद्धि हुई है.