Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये?
31-Jan-2026 01:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार सरकार ने पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। बिहार पुलिस की नाकामी के बाद फजीहत से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। अब विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।
तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “NEET छात्रा के दुष्कर्म और हत्या का उद्भेदन करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढाँचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता। पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है
नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआई 12-13 वर्षों से आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तथा जाँच भी बंद कर दी। यही इस मामले में होना है। कहाँ है चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर सरकार द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के ज़रिए ध्यान भटकाने की कोशिशें होगी?”
उधर, बिहार सरकार द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच के लिए सिफारिश करने के बाद नीट छात्रा के परिजनों का बयान सामने आया है। परिजनों का कहना है कि पूरे मामले में जो काम पटना पुलिस की एसआईटी कर रही थी वही काम सीबीआई भी करेगी। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की है और पुलिस की नाकामी के बाद सरकार ने अपना चेहरा बचाने के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है।