ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / politics / बिहार एनडीए की बैठक, सीएम नीतीश समेत चारो घटक दल के नेता पहुंचे...

बिहार एनडीए की बैठक, सीएम नीतीश समेत चारो घटक दल के नेता पहुंचे

25-Feb-2022 02:34 PM

PATNA : आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. विधानसभा की कार्यवाही आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक के संबोधन से हुई उसके बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण हुआ और फिर विधान सभा की बैठक शुरू हुई तो उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया. इसके बाद बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही शोक प्रकाश के साथ सोमवार 28 फरवरी की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हो गई.


इसके बाद एनडीए की विधायक दल की बैठक हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हो रही बैठक में सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और अन्य नेता शामिल हैं. इस बैठक में जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआइपी के विधायकों के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं. इसमें हम की तरफ से जीतन राम मांझी, वीआईपी की तरफ से मुकेश सहनी भी शामिल हुए हैं. विपक्ष के सवालों के जवाब देने और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक की जा रही है. बैठक में विपक्ष के हमले का जवाब देने को लेकर विधायकों को निर्देश दिया गया. 


एनडीए विधायक दल की बैठक में वर्तमान सत्र के दौरान सदन के कामकाज का बेहतर तरीके से संचालन सहित महत्वपूर्ण विधेयकों के पेश होने के दौरान एनडीए विधायकों की भूमिका पर चर्चा हुई. इसके अलावा एनडीए की बैठक में विधायकों को कहा गया कि सदन में कार्यवाही के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखें. विपक्षी सदस्यों के सवालों का संतुलित जवाब दें और बेहतर आचरण करें. 


विपक्ष ने आज पहले ही दिन कई मुद्दों को उठाकर यह ऐलान कर दिया है कि आने वाले दिनों में वह सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है. दो दिन अवकाश के बाद विधानसभा में 28 फरवरी को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाएगा. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद अपना दूसरा बजट पेश करेंगे. 28 फरवरी को सदन में प्रश्नोत्तर काल के साथ बैठक शुरू होगी. इसी दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और उस पर चर्चा शुरू होगी.