Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
17-Feb-2021 01:09 PM
PATNA : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन बिहार में लगातार हो रहे घोटालों को भूत प्रेत अंजाम दे रहे हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐसा दावा किया है कि यादव ने कहा है कि बिहार में अब तक नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते कुल 63 घोटाले हुए हैं लेकिन इसमें मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं है.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी सरकार की भूमिका अगर इन घोटालों में नहीं है तो क्या यह मान लिया जाए कि यह सभी घोटाले भूत प्रेतों ने किए हैं. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया हैं कि बिहार में कागज पर हुए 2 करोड़ से अधिक कोरोना केस में कितनी फीसदी फर्जी टेस्ट थे? 70- 80 फिसदी या उससे अधिक?
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'नीतीश जी, अब तो बता दिजीए बिहार में कागजों पर हुए 2 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट में कितने फीसदी फर्ज़ी टेस्ट थे? 70-80% या उससे भी अधिक? बिहार में सरकार द्वारा सत्यापित अब तक हुए 63 घोटालों में आपकी कोई भूमिका ही नहीं है। है ना? सब घोटाले भूतों ने किए? '
बता दें कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने कोरोना के फर्जी टेस्ट को लेकर सरकार को घेरा था. पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि '“बिहार की आत्माविहीन भ्रष्ट नीतीश कुमार सरकार के बस में होता तो कोरोना काल में गरीबों की लाशें बेच-बेचकर भी कमाई कर लेती.हमारे द्वारा जमीनी सच्चाई से अवगत कराने के बावजूद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बड़े अहंकार से दावे करते थे कि बिहार में सही टेस्ट हो रहे हैं. टेस्टिंग के झूठे दावों के पीछे का असली खेल अब सामने आया है कि फर्जी टेस्ट दिखाकर नेताओं और अधिकारियों ने अरबों रुपयों का बंदरबांट किया है. '