बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
25-Aug-2024 03:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। अक्सर यह कहते हैं कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और नीतीश कुमार का इक़बाल ख़त्म हो गया है। डबल इंजन की सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता जी लालू यादव ने ऐसा कौन मारे बिहार को आबाद किया था कि लालू के बेटे ऐसी बातें कर रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ही पूरे बिहार को बर्बाद करके रख दिया था और नीतीश कुमार और बीजेपी ने पूरी तरह बिहार को सजाने और संवारने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जैसे लोग लूटेरे और भ्रष्टाचारी है और बिहार यदि आज बदनाम भी रहा तो सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव के कारण ही है। लालू ने बिहार को बर्बाद किया था इसके कुसुरवार लालू यादव ही हैं।
पिछले दिनों लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री का चमचा-बेलचा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करता है। बिना चढ़ावा चढ़ाए ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होता है। विडंबना है कि पुलिस वालों का ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासनिक अधिकारी कर रहे है। विधि व्यवस्था भुल शराब माफिया से उगाही ही नीतीश कुमार की पुलिस का एकमात्र विशेष कार्य रह गया है।
नीतीश कुमार का इक़बाल ख़त्म है। अपराधी बेलगाम है। अपराध की रोकथाम करने वाले, अपराधियों को पकड़ने वाले, आम जनता की सहायता और सुरक्षा करने वाले काबिल अधिकारियों को किनारे किया हुआ है तथा जो फ़ील्ड में है उन्हें सत्ता एवं माफिया के दबाव में अपराध नियंत्रण की छूट नहीं है।