बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Oct-2025 11:59 AM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Election 2025: बिहार में हॉट सीट बने समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर मंत्री विजय चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद भारी संख्या में उनके समर्थकों ने फूल माला और विजय चौधरी जिंदाबाद के नारे के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री विजय चौधरी ने नामांकन के बाद कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वे लगातार 15 साल से सरायरंजन का प्रतिनिधत्व करते आ रहे है और पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता उनपर भरोसा कर आशीर्वाद देगी।
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह तो सरायरंजन के लिए गर्व की बात है कि इस सीट पर पूरे बिहार की नजर है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी सभा की शुरुआत इसी सरायरंजन की धरती से कर रहे है। इस मौके पर जेडीयू और गठबंधन का कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि समस्तीपुर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन अनुमंडल कार्यालय पर बनाया गया है परंतु सिर्फ सरायरंजन विधानसभा का नामांकन सरायरंजन पंचायत समिति भवन पर ही किया गया है। इस बात की चर्चा राजनीतिक हलकों में की जा रही है कि मंत्री विजय चौधरी के प्रभाव की वजह से ही पहली बार अनुमंडल कार्यालय की बजाय पंचायत समिति भवन पर नामांकन केंद्र बनाया गया है।