सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
11-Oct-2025 12:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: एनडीए में बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि सीट शेयरिंग का फार्मूला तय कर लिया गया है और किसी भी वक्त इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है हालांकि ऐसा कुथ भी दिख नहीं रहा है। चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे में पेंच फंसा दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एनडीए में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है।
दरअसल, बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद महागठबंधन और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकसी जारी है। दोनों ही गठबंधन में शामिल दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए की प्रमुख दल बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है हालांकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग तय करने के बीजेपी के दावे को खारिज कर दिया है।
सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, वह पूरी तरह से गलत है। एनडीए में सीटों का बंटवारा फिलहाल नहीं हो सका है। मै अपनी बात भाजपा के लोगों से करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो सेट फार्मूले की बात आ रही है कि बातचीत हो गई है, वह बिल्कुल गलत है।
बता दें कि शुक्रवार की देर शाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को बताया था कि एनडीए में सीटों का बंटवारा कर लिया गया है लेकिन इसी बीच बीजेपी के बड़े नेता उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर पहुंचे थे। उसी वक्त ऐसा माना जा रहा था कि चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग में पेंच फंसा दिया है। चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा 8 सीटों की मांग कर रहे हैं लेकिन बीजेपी इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना