BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
18-Oct-2025 07:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में बड़ी टूट हो गई है। बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में तरजीह नहीं मिलने से नाराज जेएमएम ने बिहार की 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जेएमएम बिहार की सात सीटों की मांग महागठबंधन से कर रही थी।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में चल रही अंदरूनी तकरार अब खुलकर सामने आने लगी है। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन से नाता तोड़ने और बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
शनिवार को जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का निर्णय लिया है और वह छह विधानसभा सीटों चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती पर उम्मीदवार उतारेगी। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।
झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने महागठबंधन से बिहार में कुछ सीटों की मांग की थी, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई। इस कारण JMM ने अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया हालांकि, पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि हम गठबंधन से अलग नहीं हुए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि महागठबंधन के नेता जल्द से जल्द हमारी हिस्सेदारी की घोषणा करें, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने बिहार चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं और सीटों को लेकर सम्मानजनक समझौते की उम्मीद कर रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में JMM ने अपने सहयोगियों कांग्रेस, RJD और भाकपा (माले-एल) को सम्मानजनक सीटें दी थीं।
उन्होंने यह भी बताया कि 2019 में RJD को झारखंड में 7 सीटें दी गईं, लेकिन वह सिर्फ 1 सीट (चतरा) जीत पाई। इसके बावजूद RJD के एकमात्र विधायक को मंत्री पद दिया गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी RJD को 5% यानी 6 सीटें दी गईं, और एक विजेता को मंत्री बनाया गया।
भट्टाचार्य ने कहा कि JMM भाजपा के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ना जानता है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि गठबंधन में कोई भ्रम रहे, क्योंकि इसका फायदा विरोधी दलों को मिल सकता है। उन्होंने यह भी चेताया कि बिहार की कई सीटों पर अगर JMM के नेता प्रचार नहीं करेंगे तो महागठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। JMM ने बिहार चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है, जिनमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमुख हैं। वे चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगे।