Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
18-Oct-2025 06:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है और अब दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस बीच जेडीयू ने अमौर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी की तरफ से नए उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है।
दरअसल, जेडीयू ने पूर्णिया के अमौर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होना है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नॉमिनेशन भी शुरू हो चुका है। इसी बीच जेडीयू ने इस सीट से सबा जफर की जगह साबिर अली को उम्मीदवार बनाया है। जेडीयू ने इस सीट से पूर्व घोषित उम्मीदवार सबा जफर से पार्टी का सिंबल वापस ले लिया है।
जेडीयू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि “जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की स्वीकृति के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए अमौर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी में बदलाव किया गया है। पार्टी ने सर्वसम्मति से जनाब साबिर अली को अमौर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू) का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
जेडीयू ने पार्टी सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वह एकजुट होकर साबिर अली की जीत को सुनिश्चित करें और बिहार के विकास के इस अभियान को और सशक्त बनाएं। बता दें कि नॉमिनेशन से पहले जेडीयू उम्मीदवार को अचानक बदलने का फैसला क्यों लिया गया, इसके बारे में पत्र में कोई भी ठोस कारण नहीं बताया गया है। जेडीयू नेतृत्व के द्वारा अचानक उम्मीदवार बदलने को लेकर चर्चा तेज हैं।