Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
18-Oct-2025 12:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले की गवाह बनने जा रही है। पूर्व खनन मंत्री और बीजेपी नेता बृज किशोर बिंद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है और अब वह आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
दरअसल, 18 अक्टूबर को आरजेडी में शामिल होने के बाद, बृज किशोर बिंद कैमूर पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भभुआ के महावीर मंदिर और साईं मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनता से आशीर्वाद मांगा।
चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है। इसी बीच बृज किशोर बिंद ने ऐलान किया कि वे एनडीए प्रत्याशी और बिहार सरकार में मंत्री जमा खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा है और पार्टी ने जो टिकट दिया है, वह जनता के विश्वास की जीत है।
बृज किशोर बिंद ने इसे जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। मैं जनता से अपील करता हूं कि लालटेन पर वोट दें, ताकि बिहार में बदलाव की नई रोशनी जले। उन्होंने बताया कि वे 20 अक्टूबर को चैनपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद ने कहा कि उन्हें जनता के अपार समर्थन की उम्मीद है और वे चैनपुर की जनता के विकास और अधिकार के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता के हक की राजनीति को नई दिशा देंगे।
