Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
29-Jan-2026 12:19 PM
By FIRST BIHAR
Smriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को 827 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, सांसद शाम्भवी चौधरी समेत एनडीए के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 71 योजनाओं का सीएम ने शिलान्यास किया। इसकी कुल लागत 470.24 करोड़ रुपये है। वहीं विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 74 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसकी कुल लागत 273.22 करोड़ रुपये है।
इसके अलावे विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 43 योजनाओं का कार्यरंभ किया गया, जिसकी कुल लागत 83.89 करोड़ रुपये का तोहफा दिया।इसमे सबसे अधिक 40 योजनाओं का शिलान्यास भवन निर्माण सह ग्रामीण पंचायती राज विभाग का है, जिसपर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
वहीं सबसे अधिक उद्घाटन भी इसी विभाग का हुआ है। बताया गया है कि 30 योजनाओं के उद्घाटन पर 75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भवन निर्माण सह ग्रामीण विकास विभाग के 13 योजनाओं के शिलान्यास पर 258 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के 43 कार्य का कार्यरंभ किया गया।