LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
02-Feb-2026 01:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज से शुरुआथ हो गई। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के दोनों सदनों के सभी सदस्य सेंट्रल हॉल में मौजूद रहे। इस दौरान सेंट्रल हॉल से एक खुबसूरत तस्वीर सामने आई है।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान नीतीश सरकार के काम का लेखाजोखा दिया और इसके साथ ही आने वाले समय में राज्य के विकास की रूपरेखा दोनों सदन के सदस्यों के समक्ष रखा। इस दौरान एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ठीक अगल-बगल बैठे दिखे। विपक्ष की रो में तेजस्वी बैठे थे तो पक्ष की रो में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा अन्य मंत्री मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को टोका और उनका अभिनंदन किया।
जिसके बाद सीएम ने भी तेजस्वी से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी वहां मौजूद दोनों डिप्टी सीएम और अन्य सदस्यों की इसपर नजर पड़ी और सभी लोगों सीएम और तेजस्वी यादव की तरफ गौर से देखने लगे।