Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
25-Feb-2021 01:48 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार सरकार के बजट पर आज विधानसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पर अपनी बात सदन में रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को छलावा करार दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट झुनझुना के अलावा और कुछ भी नहीं है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर विधानसभा में आज एक भैंस की कहानी सुनाई।
तेजस्वी ने कहा कि गांव में एक बार भैंस की चोरी हुई चोर ने भैंस के गले में बंधी घंटी को दूसरी जगह पर लटका दिया और घंटी की आवाज सुनकर गांव वाले जब वहां पहुंचे तब तक के चोर भैंस को लेकर निकल चुका था बिहार में बजट को लेकर सरकार ने जो खेल खेला है वह भी इसी भैंस और घंटी की कहानी जैसी ही है।
लालू राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले बजट और मौजूदा सरकार के बजट का तुलनात्मक विवरण पेश करते हुए कहा कि बिहार का बजट आज उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रहा जिस रफ्तार से आरजेडी के शासनकाल में बढ़ा। राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों को भी तेजस्वी यादव ने सदन में रखा। तस्वीर ने कहा कि तार किशोर प्रसाद वित्त मंत्री हैं उनके बजट से उम्मीदें थी लेकिन उम्मीद टूट चुकी है।