किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल
13-Aug-2021 03:54 PM
PATNA: भोजपुर के CDPO और सेविका पर निगरानी ने कार्रवाई की है। निगरानी ने दोनों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सुशासन की सरकार में भष्टाचारियों की खैर नहीं है। ललन सिंह ने इस दौरान बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की स्थिति क्या थी यह किसी से छिपी नहीं है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर हमला बोला। ललन सिंह ने ट्वीट कर यह लिखा है कि "एक समय था जब बिहार में पति-पत्नी की सरकार थी, अधिकारियों को टारगेट दिया जाता था, उनके माध्यम से जनता से वसूले गए टैक्स के रुपये से अरबों की बेनामी संपत्ति अर्जित की जाती थी। आज मा. मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का सुशासन है, भ्रष्टाचारियों की तो खैर नहीं ।
गौरतलब है कि भोजपुर के तरारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी और पिकरहट्टा पंचायत की सेविका रीता देवी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा 12 अगस्त 2021 को कांड संख्या 031/ 2021 दर्ज किया गया था।
भोजपुर के इमादपुर निवासी विकास पांडेय ने 5 अगस्त 2021 को निगरानी में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें तरारी की सीडीपीओ मंजू कुमारी के द्वारा पीड़ित विकास पांडेय की मां आंगनबाड़ी सेविका नीलम देवी से आंगनबाड़ी केंद्र की आठ माह की क्रय पंजी पर हस्ताक्षर करने के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह की दर से 20 हजार रुपये बतौर घूस की मांग की जा रही थी।
इस बात की शिकायत के बाद निगरानी ने मामले की जांच शुरू की। निगरानी ब्यूरो के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगे जाने के आरोप को प्रथमदृष्टया सत्य पाया गया। जिसके बाद अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक कुमारी किरण पासवान के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। इस दौरान मंजू कुमारी और रीता देवी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।