ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / politics / बदइंतजामी से नाराज तेजस्वी ने नहीं किया संबोधन, मंच पर मौजूद नेताओं को...

बदइंतजामी से नाराज तेजस्वी ने नहीं किया संबोधन, मंच पर मौजूद नेताओं को खूब लगाई फटकार

05-Nov-2020 04:44 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भी महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का तूफानी दौरा जारी रहा. समस्तीपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान में अख्तरुल इस्लाम शाहीन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करने तेजस्वी यादव जब मंच पर पहुंचे तो कुव्यवस्था को देखकर काफी नाराज हो गए. भीड़ बेकाबू होकर मंच के पास चली आयी थी, साथ ही मंच पर इतने ज्यादा लोग चढ़ गए थे कि मंच काफी हिलने लगा था. ऊपर से माइक भी काम नहीं कर रहा था.


जनसभा में काफी कोशिश के बाद भी जब तेजस्वी अपनी बात लोगों तक नही पहुंचा पाए तो भीड़ से मुखातिब होकर अपना हाथ उठा कर विक्ट्री साइन दिखाया और बिना भाषण दिए शाहीन को जीताने की अपील करते हुए सीधे हेलीकॉप्टर पर बैठ गए. हैरत की बात यह रही कि स्थानीय आरजेडी प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी सभा स्थल पर तब पहुंचे जब तेजस्वी हेलीकॉप्टर में बैठ चुके थे. अंदर से ही तेजस्वी ने शाहीन का अभिवादन स्वीकार किया और निकल गए.


बता दें कि इस चुनावी कैम्पेन में पहली बार तेजस्वी यादव कुव्यवस्था को लेकर पार्टी नेताओं के प्रति इतना गुस्से में दिखे. हाउसिंग बोर्ड के मैदान की क्षमता 50 हजार लोगों की होती है. इसी में 3 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. 4 तारीख को इसी मैदान के पास तेजस्वी की सभा होनी थी लेकिन ईवीएम सेंटर होने की वजह से सभा की अनुमति नहीं दी गई थी.


चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी को देखने और सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे. पुलिस की सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए उत्साहित भीड़ मंच के बिल्कुल करीब तक पहुंच गई. साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मंच पर भी चढ़ गए.