ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / politics / अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे नीतीश? मोकामा उपचुनाव तय...

अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे नीतीश? मोकामा उपचुनाव तय करेगा महागठबंधन कितना मजबूत

17-Oct-2022 12:33 PM

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है. इन दोनों सीटों पर आरजेडी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों पार्टियों ने अपनी तरफ से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रखी है, लेकिन मोकामा सीट को लेकर जो सबसे बड़ा सवाल इस वक्त राजनीतिक गलियारे में तैर रहा है वह यह कि क्या नीतीश कुमार यहां आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और अनंत सिंह के बीच रिश्ते कैसे रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है. अनंत सिंह कभी जेडीयू के ही विधायक थे और नीतीश कुमार के बेहद खास हुआ करते थे, लेकिन बाद के दिनों में रिश्ते बिगड़ से गए और अनंत सिंह नीतीश कुमार से दूर हो गए. इसलिए चुनाव जीते भी तो आरजेडी के टिकट पर और उसके पहले निर्दलीय विधायक के तौर पर भी जीत हासिल की. लेकिन इस बार अनंत सिंह की बजाय उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे?



जेडीयू ने फिलहाल उपचुनाव में अपने नेताओं को नहीं उतारा है. आरजेडी के नेता स्थानीय स्तर पर लगे हुए हैं. तेजस्वी यादव से लेकर दूसरे नेताओं का भी कार्यक्रम बनना है, लेकिन नीतीश कुमार पर ही सबकी नजरें टिकी हुई है. नीलम देवी के चुनाव प्रचार वाले पोस्टर बैनर में नीतीश कुमार की तस्वीर नजर आ रही है. इतना ही नहीं, जिस अनंत सिंह से ललन सिंह के 36 के आंकड़े हैं उनकी तस्वीर भी नीलम देवी के पोस्टर में नजर आ रही है. लेकिन ललन सिंह से लेकर नीतीश कुमार क्या वाकई जमीन पर उतर कर नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे चुनाव प्रचार करेंगे यह सवाल अभी भी सस्पेंस वाला है.



आपको बता दें, इस सीट पर जब से अनंत सिंह ने एंट्री ली है, तब से उन्हीं का दबदबा रहा है. 2005 में पहली बार अनंत सिंह जेडीयू की टिकट पर विधानसभा पहुंचे. उसके बाद 2010 और 2015 में फिर से चुने गए. इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. बीजेपी के जेडीयू से अलग होने के बाद मोकामा सीट का सियासी समीकरण बदला हुआ है. इस बार अनंत सिंह की पत्नी आरजेडी से चुनावी मैदान में उतरी हैं। ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं.