ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / politics / अमित शाह का सामना कर पायेंगे नीतीश? अगले महीने पूर्वी राज्यों के सीएम...

अमित शाह का सामना कर पायेंगे नीतीश? अगले महीने पूर्वी राज्यों के सीएम के साथ शाह की बैठक, नीतीश के शामिल होने के आसार नहीं

29-Nov-2022 07:51 AM

PATNA :  साढ़े तीन महीने पहले पाला बदलने के बाद केंद्र सरकार और बीजेपी के आला नेताओं से बात और मुलाकात करने से बच रहे नीतीश कुमार क्या अगले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. दरअसल केंद्र सरकार ने 17 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय बैठक बुलायी है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जिसमें पांच पूर्वी राज्यों के सीएम को मौजूद रहना है. 


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 17 दिसंबर को कोलकाता में पूर्वी क्षेत्रीय बैठक होने की संभावना है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. इस बैठक में बंगाल के अलावा बिहार, ओडिशा, झारखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्री को मौजूद रहना है. हालांकि ये बैठक पांच नवंबर को ही होने वाली थी लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री की व्यस्तताओं के कारण डेट आगे बढ़ा दिया गया था.

मुख्यमंत्रियों की इस अहम बैठक में अंतर्राज्यीय मसलों पर चर्चा होनी है. दो पड़ोसी राज्यों के बीच विवाद के मुद्दों को हल किया जाना है. वहीं आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी चर्चा होनी है. बिहार, बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों की सीमा दूसरे देशों से लगती है. बार्डर पर सुरक्षा तंत्र को लेकर भी इसी बैठक में चर्चा होनी है. 


क्या अमित शाह से मिलेंगे नीतीश 

इस तरह की क्षेत्रीय बैठकों में मुख्यमंत्रियों के ही शामिल होने की परंपरा रही है. पश्चिम बंगाल के एक आलाधिकारी ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी. लेकिन बड़ा सवाल ये है क्या नीतीश कुमार अमित शाह से सामना करने कोलकाता जायेंगे. दरअसल अगस्त में भाजपा से पाला बदल कर राजद के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार उस समय से ही केंद्र सरकार और बीजेपी के बड़े नेताओं से बचकर निकल रहे हैं. पिछले साढ़े तीन महीनों में नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के किसी मंत्री से बात नहीं की है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को तो खुलेआम ये कहना पड़ा कि उन्होंने कई बार नीतीश कुमार से बात करने के लिए कॉल किया लेकिन नीतीश ने बात नहीं की. पिछले महीने केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर हरियाणा में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक की थी. इस बैठक में गृह मंत्री का प्रभार देखने वाले लगभग सभी सीएम पहुंचे थे लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी को भेज दिया था. 


उससे पहले अमित शाह ये कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ने उनसे झूठ बोला था. अमित शाह ने कहा कि अगस्त में जब नीतीश कुमार पाला बदलने की प्लानिंग कर रहे थे तो मैंने उन्हें फोन किया था. नीतीश के पाला बदलने से ठीक दो दिन पहले मैंने उन्हें फोन कर कहा था कि अगर जाना ही है तो बता कर जाइयेगा. लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है. कुछ लोग पाला बदलने की अफवाह फैला रहे हैं. लेकिन अमित शाह से बातचीत होने के दो दिन बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ दोस्ती कर ली थी.