BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
03-Jan-2022 07:11 PM
MADHUBANI: जिस जिले में एनडीए यानि जदयू-बीजेपी गठबंधन के 3 मंत्री, 2 सांसद, 8 विधायक और दो एमएलसी हों वहां उसकी इतनी बुरी हालत हुई. मधुबनी में आज जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं मिला. राजद के विवादित नेता और पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी ने एनडीए के उम्मीदवार सईदा बानो को करारी शिकस्त दी।
दलीय बन गया था जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव
वैसे तो बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे. लेकिन जब मधुबनी में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में दलों के आधार पर ध्रुवीकरण हो गया था. भाजपा और जेडीयू के नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर जेडीयू की नेत्री सईदा बानो को एनडीए की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया था. वहीं बीजेपी कोटे से पिंटू मिश्रा को एनडीए की ओर से उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था. एनडीए ने जब सरगर्मी दिखायी तो जवाब देने उतरे महागठबंधन ने राजद नेता गुलाब यादव की बेटी बिंदु गुलाब यादव को जिला परिषद अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
आज दोनों पदों के लिए चुनाव हुआ तो एनडीए के अध्यक्ष औऱ उपाध्यक्ष दोनों पदों के उम्मीदवारों की करारी शिकस्त हुई. एनडीए की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सईदा बानो को सिर्फ 17 वोट मिले. जबकि महागठबंधन की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव को 39 वोट मिले. यानि बिंदु गुलाब यादव ने 22 वोटों से सईदा बानो को हरा दिया. उधर उपाध्यक्ष पद को लेकर भी दिलचस्प लड़ाई थी. एनडीए ने पिंटू मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था. वहीं कांग्रेस ने महागठबंधन से अलग होकर उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था. लेकिन गुलाब यादव ने संजय यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. संजय यादव उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत भी गये।
हम आपको बता दें कि मधुबनी जिले में सियासी तौर पर जेडीयू भाजपा का पूरा वर्चस्व है. इसी जिले के संजय झा राज्य सरकार के मंत्री ही नहीं बल्कि नीतीश के किचेन कैबिनेट के सदस्य हैं. उनके अलावा दो और मंत्री इसी जिले के हैं. जेडीयू की शीला मंडल औऱ बीजेपी के रामप्रीत पासवान मधुबनी जिले से ही आते हैं औऱ राज्य सरकार में मंत्री हैं. वहीं यहां सांसद के दोनों सीटों पर जेडीयू-बीजेपी का कब्जा है. 10 विधानसभा क्षेत्र वाले इस जिले में 8 विधायक जेडीयू-बीजेपी के हैं. लेकिन जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में एनडीए की करारी हार ने बताया कि जमीन खिसक रही है।




