बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
29-Aug-2024 05:08 PM
By First Bihar
PATNA: देशभर में जातिगत जनगणना कराए जाने और आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर 1 सितम्बर को राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इस बात की जानकारी आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने दी।
देशभर में जातिगत जनगणना कराने एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सेवाकाल वाली बिहार की महागठबंधन सरकार के 17 महीने में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर एवं उक्त मांगों के प्रति केन्द्र की एनडीए सरकार के नकारात्मक रवैय्ये के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने आगामी 1 सितम्बर को राज्यव्यापी धरना- प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
1 सितम्बर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पटना में आयोजित धरना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद मौजूद रहेंगे और केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
