Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
28-Aug-2023 12:20 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार रोजगार नहीं युवाओं को हथियार देने का काम कर रही है। बिहार में युवाओं को कहीं रोजगार नहीं मिल रहा है। मुझे दुख है कि मैं बिहार में पैदा हुआ हूं। यह बातें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कही है।
दरअसल, मोदी कैबिनेट के मंत्री राजधानी पटना में युवायों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करने आए थे इसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया कि- केंद्र की सरकार ने पिछले आठ साल में कितने लोगों को रोजगार दिया है यह सवाल बार - बार आप लोगों से पूछा जाता है। पहले तो सवाल सुनते ही चौबे भड़क गए। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि - हमारी सरकार तो आज रोजगार दे रही है, जरा बिहार की बात किगिए यहां क्या हो रहा है। यहां की सरकार तो युवा को हथियार दे रही है।
अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि - मैं बिहार का हूं लेकिन यहां कि गूंगी और बहरी सरकार को देखकर मुझे लज्जा आती है। यहां की सरकार युवाओं को फिर से हथियार लेने को विवश कर रही है। जो युवा कलम से लिखते थे आज वह लाठी पकड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। लाठी तंत्र वाली सरकार है। इसलिए पूरे बिहार में क्या हो रहा है यह बातें किसी से छुपी हुई नहीं है।
मालूम हो कि, बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक आंकड़ा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में आए दिन कहीं ना कहीं से गोलीबारी और हत्या से जुड़ी खबरें निकलकर सामने आती रहती है। यही वजह है कि भाजपा को जब - जब मौका मिलता है वह बिहार में ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती रहती है, अब रोजगार के बहाने भी केंद्रीय मंत्री ने बिहार की क्राइम ग्राफ को लेकर सवाल उठा दिया है।
इधर, विपक्षी गठबंधन में नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की बातों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि - कुर्सी कुमार पहले कुर्सी को लेकर बैंगलोर गए,लेकिन वहां मंडप जल गया और अबतक दूल्हा का कोई पता नहीं है। अब वापस से मुंबई जा रहे हैं दूल्हा बनने, लेकिन उधर से भी आएंगे मुंह लटका के और मुंह टेढ़ा करके। हकीकत यही है कि कुर्सी कुमार और घनंडिया गठबंधन देश के ठगबंधन है। इंडिया भी ऐसे ही देश को लूटेगी जैसे भाजपा के आने से पहले देश को लूटा जा रहा था। इन भ्रष्ट लोगों का अब कोई विकल्प नहीं है। ईस्ट इंडिया की तरह इनका भी देश को लूटने की साजिश है। नीतीश कुमार मुंगेरी लाल के हसीन सपना देख रहे हैं इनका पीएम बनने का सपना तो दूर ये किंगमेकर भी नई बनेंगे।