ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे तोगड़िया, बिहार से करेंगे...

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे तोगड़िया, बिहार से करेंगे शुरुआत

04-Apr-2022 08:29 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़ियां ने पटना सिटी का दौरा कर भूत नाथ रोड स्थित अमरनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश में बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए युवाओं को रोजगार दे। इसके लिए राज्य और केंद्र में खाली एक करोड़ पदों में भरने के लिए सरकारी नौकरियां का प्रवधान करे।


प्रवीण तोगड़ियां ने कहा कि सरकार को देश के आर्थिक नीतियों में जल्द परिवर्तन करना होगा नही तो जनता का आक्रोश सामने आया तो जयप्रकाश नारायण की क्रांति की तरह आर्थिक विषय पर देश मे क्रांति होगी। देश में बढ़ते महगाई पर केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।


तोगड़िया ने कहा कि सरकार अगर युवाओं को रोजगार देने में कोताही बरतती है तो इसके लिए वे देशव्यापी आंदोलन करेंगे। युवाओं को रोजगार के लिए बिहार से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए हिंदुओं को मजबूत होना होगा। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में दो से अधिक बच्चों पर रोक लगे। केंद्र सरकार की गलत नीतियों और विफलता के कारण कश्मीर में आतंकी माहौल कायम रहा है।