BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
19-Jul-2022 02:29 PM
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक युवक पर चाकू से हमला मामले में एसपी का बयान सामने आया है। सीतामढ़ी पुलिस कप्तान हरकिशोर राय ने बताया कि 18 जुलाई को हुई चाकूबाजी की घटना के बाद गश्ती टीम ने मामले की जांच की तब पता चला कि कुछ लोग नशा कर रहे थे तभी इस दौरान सिगरेट का धुआं एक युवक पर फेंकने को लेकर पांच लड़कों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
आनन फानन में पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को डीएमसीएच रेफर किया गया। सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि घायल युवक के भाई आशीष ने थाने में जो लिखित आवेदन दिया है उसमें 4 लोगों का नाम दर्ज है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि घायल अंकित के द्वारा जो बयान दिया गया है उसमें नूपुर शर्मा से मामले को जुड़े होने की बात कही गयी है लेकिन प्राथमिकी में और प्रारंभिक जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। नूपुर शर्मा मामले की भी जांच की जाएगी फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को अंकित नामक एक युवक सीतामढ़ी में एक पान की दुकान पर पान खाने गया हुआ था। इस दौरान वह नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखने लगा। तभी मो. बिलाल सहित तीन युवक पान की दुकान आए और नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखते ही गुस्सा हो गये। पहले तो तीनों सिगरेट का धुंआ अंकित के चेहरे पर फेंका फिर उसे गाली-गलौज करने लगे। नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल पर देखने की सजा अंकित को देने लगे। अंकित की दाहिने तरफ कमर के पास चाकू से तीनों ने हमला कर दिया।
गंभीर हालत में उसे दरभंगा आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी अब भी मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने गये थे। तब नूपुर शर्मा का नाम एफआईआर से हटाने के बाद केस दर्ज किया गया था। आवेदन से जब तक नूपुर शर्मा का नाम हटाया नहीं गया तब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।
घटना नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर गांव की है। जहां बहेड़ा जाहिदपुर गांव निवासी मनोज झा के बेटे अंकित कुमार को चाकू मारी गयी। पीड़ित पिता ने नानपुर गांव के गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी, मो नेहाल, मो हेलाल, मो बेलाल सहित पांच अज्ञात को आरोपित बनाया। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित के भाई आशिष कुमार ने बताया गया कि उनके भाई अंकित कुमार को चाकुओं से छह बार हमला किया गया है।
अंकित पान खाने के लिए नानपुर गया था। इसी दौरान वह नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था जिस पर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर सभी युवक चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। लोगों के सहयोग से जख्मी अंकित को नानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर किया गया। जहां जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। वहीं डीएसपी बिनोद कुमार, इन्स्पेक्टर शशिभूषण सिंह, पुअनि विजय राम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल गोड़ा उर्फ गुलाब रब्बानी व मो नेहाल सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।