पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
12-Oct-2023 06:45 PM
By rohan badal
PATNA CITY: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के घसियारी गली में अपराधियों ने 18 साल के प्रिंस की हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सिटी कोर्ट के पास अशोक राजपथ पर शव को रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने सड़क पर आगजनी कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
लोगों के हंगामे के बाद अशोक राजपथ पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया जिसके कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अशोक राजपथ पर घंटो परिचालन बाधित रहने से गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुट गयी।
लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और अशोक राजपथ पर यातायात बहाल हो सका। परिजनों का कहना था कि लड़ाई छुड़ाने के विवाद को लेकर प्रिंस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में परिजन सड़क पर उतरे और हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।