ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / ये कैसी लापरवाही? ट्रेन में ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ गया पागल,...

ये कैसी लापरवाही? ट्रेन में ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ गया पागल, यह देख यात्रियों के होश उड़ गये

29-Mar-2023 09:19 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: ट्रेन पर यात्री सवार हो और कोई पागल व्यक्ति ड्राइवर की सीट पर बैठा हो तो इसे देखकर आप क्या कहेंगे। जाहिर सी बात है कि आप भी यह देख हैरान हो जाएंगे। ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जहां इंजन में ड्राइवर की सीट पर बैठे शख्स को देखकर लोग अचंभित हो गये। जब ट्रेन में बैठे यात्रियों को इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।


दरअसल सहरसा रेलवे स्टेशन का यह वाक्या है। मंगलवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 5 पर पर एक पागल व्यक्ति डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में चढ़ गया और ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ गया। तभी एक यात्री की नजर उस पर गई तो वह भी हैरान रह गया। क्योंकि युवक ने जिसे देखा वह रेलवे का ड्राइवर नहीं था बल्कि कोई विक्षिप्त व्यक्ति था। उसके चेहरे और वेशभूषा से कोई भी कह सकता था कि वह सामान्य व्यक्ति नहीं है। 


हिम्मत कर जब उसने पूछा कि कौन हो जी..इतना सुनते ही पागल व्यक्ति इंजन की सीट से नीचे उतरने लगा। इस दौरान कई यात्री भी वहां आ गये। विक्षिप्त व्यक्ति को ड्राइवर की केबिन से उतरते देख सभी के होश उड़ गये। इसके बाद कुछ लोगों ने उसका फोटो लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पागल व्यक्ति की खोजबीन शुरू की गयी लेकिन वह तब तक नौ दो ग्यारह हो चुका था। लेकिन जाते जाते कई सवाल छोड़ गया। जब इंजन की चाबी ड्राइवर के पास रहती है तो फिर पागल व्यक्ति कैसे इंजन में घुस गया और जाकर ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं और यह किसकी लापरवाही है?