मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jan-2020 07:38 PM
SAIFAI : देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि देश का संविधान खतरे में है लेकिन देश को दोबारा बंटने नहीं दिया जाएगा। दरअसल यशवंत सिन्हा अपनी यात्रा के दौरान रविवार को उत्तरप्रदेश के सैफई पहुंचे जहां गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की।
यशवंत सिन्हा ने कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर ने जिस संविधान का निर्माण किया और देश में उसे लागू किया गया वहीं संविधान आज खतरे में है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र को बचाने की स्थिति है। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और देश को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है।
मोदी सरकार के खिलाफ यशवंत सिन्हा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाते हुए एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया है। सफई में यशवंत सिन्हा ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर 158 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा भी फहराया।