बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jul-2024 01:05 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सही हालात क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम है।
जानकारी के मुताबिक मोहनपुर थाना इलाके के जलालपुर गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसने पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शराब पार्टी देने वाले उसके साथी की जान चली गई थी। यानी कि शराब पार्टी करने वाले दो युवक अब तक दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
वहीं, मोहनपुर के रामचंद्रपुर दशहरा गांव के प्रिंस को बीमार पड़ने के बाद से ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसकी मौत के साथ ही जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरने वालों की संख्या दो हो गयी। इससे पहले उसी गांव के विक्की की भी बीमार होने के दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और मातम दोनों का माहौल कायम हो गया है।
मालूम हो कि,17 जुलाई को विक्की ने जलालपुर स्थित अपनी मुर्गी फॉर्म में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें इनलोगों ने शराब का सेवन किया था। इसमें विक्की और प्रिंस के अलावा रूपेश, विक्रम, पंकज और सिंकू का भी नाम शामिल था। उसके बाद रात में उल्टी और दस्त के साथ सभी को नजर की भी समस्या आने लगी। उसके बाद इनके परिजनों ने सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई थी।
उधर, प्रिंस का इलाज चल रहा था और इनकी भी मौत की खबर सामने आई है। जबकि एक युवक को अस्पताल से परिजन घर ले आए बाकी अन्य तीन अभी इलाजरत हैं। इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद जांच के बाद गांव के ही दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि प्रिंस की मौत के बाद गांव में शव आने पर दाह संस्कार कर दिया गया।