बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
02-Aug-2023 02:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, दबंगई और छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक मजदूर को अपनी मजदूरी मांगना काफी महंगा पड़ गया है। बदमाशों ने इसके शरीर पर एसिड डालकर हत्या कर डाली है।
दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान गांव के ही आजाद पासवान के यहां घर बनाने में मजदूरी का काम करता था जिसका मजदूरी एक हजार रूपया हुआ था। काम खत्म करने के बाद जब अर्जुन पासवान आजाद से मजदूरी मांगने गया तो पहले किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। हालांकि,विवाद के बाद फिर समझौता हुआ और मंगलवार को काम करने के बहाने आजाद पासवान ने मृतक अर्जुन पासवान को बुलाया जहां आरोप है कि उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर एसिड डाल कर हत्या कर डाली और उसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखकर चित्तकार मरने लगे। भगवानपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इधर, इस घटना के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष प्राणतोष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों के द्वारा अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है मजदूर की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।