मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Aug-2023 07:40 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे हटते हो। एक तरफ अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर राज्य के डीजीपी यह कहते हैं कि अपराधियों को घर बैठे नहीं दीजिए उनको दौड़ा दौड़कर अरेस्ट कीजिए तो दूसरे तरफ अपराधी हर रोज नई-नई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक साथ दो युवकों को गोली मार दी है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक साथ दो युवक को गोली मार दी है। बाइक सवार अपराधियों ने दौड़ा - दौड़ा कर दोनों पर गोलियां बरसाई। इन दोनों युवक के पेट में गोली लगी है, जिससे ये लोग काफी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
मालूम हो कि, जिस जगह इस घटना को अंजाम दिया गया है वह राजधानी पटना के पॉश इलाका में गिना जाता है। इन इलाकों में देर रात तक लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में इस तरह की घटना पुलिस की गश्ती को लेकर कई सवाल खड़ी करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।
इधर, सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने कहा कि कदम कुआं थाना क्षेत्र में लगभग 8:00 बजे राजेंद्र नगर स्थित बेबी पार्क के सामने तीन मोटरसाइकिल पर अपराधियों द्वारा दो व्यक्तियों को गोली मारी गई है। घायल दोनों युवकों की पहचान सूरज मिश्रा और पप्पू कुमार को गोली मारी गई है। सूरज मिश्रा भोजपुरी के रहने वाले हैं और पप्पू कुमार राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके के निवासी बताए जाते हैं। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है सभी बिंदुओं पर जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा