ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / यदुरप्पा के बहाने ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला, पूछा- अब कहां...

यदुरप्पा के बहाने ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला, पूछा- अब कहां गई आपकी ED और CBI ?

15-Sep-2022 02:06 PM

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री यदुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है. ललन सिंह ने कहा है कि जो बीजेपी में चला जाता है उसका पाप धूल जाता है. विपक्ष के लिए इडी और सीबीआई एजेंसियों का इस्तेमाल करने वाली बीजेपी से उन्होंने सवाल किया कि आपकी ED और CBI कहां गयी ?




मामला बीडीए यानी बंगलौर डेवलपमेंट आथोरिटिज़ के कांट्रेक्ट देने के बदले घुस लेने का है, जिसमे पूर्व सीएम यदुरप्पा समेत बेटे और दामाद का भी नाम आ रहा है. कोर्ट ने बीडीए मामले में घूस लेने के बाद शिकायत की गयी याचिका पर एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया है. इस मामले में जेडीयू नेता ललन सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी से सवाल किया है कि ये किस पार्टी के नेता हैं? किसने इन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया ? इतना ही नही ललन सिंह ने तंज़ कसते हुए ये भी लिखा कि जो भी बीजेपी में चले गये उसका पाप धूल गया और वह सदाचारी हो जाता है...! भाजपा पार्टी है या वॉशिंग मशीन ? इतना ही नही विपक्ष के लिए इडी और सीबीआई एजेंसियों का इस्तेमाल करने वाली बीजेपी से यह भी सवाल किया की कहां गयी आपकी ED और CBI ?




बता दें कि ललन सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री यदुरप्पा और उनके परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर यह बात  कही है.दरअसल पिछले दिनों बिहार में कई आरजेडी नेताओं पर सीबीआई और इडी का रेड पड़ा था.ललन सिंह के इस तरह के बयान के पीछे कि वजह यह है की जब बीजेपी नेता भ्रष्टाचार के आरोपी होते हैं तन बीजेपी कोई एक्शन नही लेती है,वही विपक्ष के नेताओं पर सीबीआई और इडी का रेड पड़ने लगता है.