Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी
18-May-2021 08:29 AM
JAMUI : बिहार में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में लोग नियमों का ठीक ढंग से पालन करें इसके लिए पुलिस प्रशासनक की टीम सड़कों पर तैनात है. जो लोग नियम तोड़ रहे होते हैं उनपर सख्त कार्रवाई भी की जाती है. ऐसा ही एक नज़ारा जमुई जिले में देखने को मिला जहां बिना हेलमेट के घूम रहे DIO को पहले पुलिस ने रोका फिर जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो उसके बाद भी पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दीं.
मामला जमुई जिले के एसपी कोठी के पास झाझा बस स्टैंड के पास का है. जानकारी के अनुसार, झाझा बस स्टैंड के पास शुक्रदास नगर भवन में सामुदायिक किचेन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार को जायजा लेना था और वीसी के सफल संचालन की सारी जिम्मेदारी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी (DIO) राकेश कुमार के ऊपर थी. राकेश कुमार अपने वाहन से शुक्रदास नगर भवन जा रहे थे. वो जैसे ही झाझा बस स्टैंड पहुंचे वहां पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका और फिर क्या था चला दिया डंडा. वह अपना परिचय दे ही रहे थे लेकिन पुलिस के जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी.
झाझा बस स्टैंड पर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती लॉकडाउन को प्रभावी रुप से लागू कराने को लेकर की गई है. फिर वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों द्वारा यह बताने पर कि वो एक अधिकारी हैं और सीएम के कार्यक्रम को लेकर जा रहे हैं तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ. पुलिस का डंडा खाकर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राकेश कुमार का पारा सांतवे आसमान पर चढ़ गया और दोनों में काफी नोंक-झोंक भी हुई. एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जाकर मामला शांत हुआ.