ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पैसा खाने के चक्कर में मुखिया जी पर FIR, डीएम साहेब ने की...

पैसा खाने के चक्कर में मुखिया जी पर FIR, डीएम साहेब ने की 31 लोगों पर कार्रवाई

08-Feb-2020 07:46 PM

BAGHA : बिहार में अक्सर घूसखोर और भ्रष्टाचारी सामने आते रहते हैं. सरकार अफसर से लेकर एक जनप्रतिनिधि तक कोई भी इस खेल में पीछे नहीं है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है पश्चिम चंपारण जिले से जहां डीएम ने 31 भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई की है. जिसमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव और इनके नुमाइंदे शामिल हैं. 


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में गड़बड़ी पाने को लेकर डीएम नीलेश रामचंद्र देवरे ने 31 भ्रष्ट लोगों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ नौरंगिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है. डीएम के आदेश पर ही यह कार्रवाई की गई है. 


जिलाधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सात निश्चय योजना में गड़बड़ी पाए जाने के बाद बीडीओ प्रणव कुमार गिरी को जांच करने का आदेश दिया गया था. प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में देखा गया कि सात निश्चय योजना में भारी अनियमिता हुई है. जिसके बाद डीएम ने फौरन आरोपी मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव समेत 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.